बिहार सरकार के इस फैसले से बिहार होगा प्रदुषण मुक्त, जांनिये क्या करने वाली है सरकार।
बिहार सरकार ने फैसला लिया है पटना शहर में तेल से चलने वाले बस को हटा कर ई-बसों(e-Bus) को चलाया जाएगा। यह ऐतिहासिक फैसला पटना को काफी हद तक वायु प्रदूषण से बचाएगा।
यह होता है ई बस, पटना में इतने सारे ई बस चलेंगे
ई बस (e-Bus) यानी कि बिजली के माध्यम से चलने वाला बस जोगी 1% भी प्रदूषण पैदा नहीं करता। इसे पूरी तरह चार्ज कर लेने पर 250 किलोमीटर दूर तक यह बसे चल सकती हैं। पटना शहर में ऐसी 30 बसो को चलाने का निर्णय लिया गया है।
पटना को स्मार्ट सिटी बनाने के अंतर्गत बीएसआरटीसी(BSRTC) को 10 करोड़ RUPAY दिए गए है ई बसे खरीदने के लिए। आप यह भी जन ले अच्छी क्वालिटी की ई बस की कीमत ₹1.5 करोड़ से ₹2 करोड़ तक होती है।
इस महीने से चलेंगी ई बस (e-Bus)
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि, “राज्य सरकार रोड टैक्स में 50% की कटौती करके हरित प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। हम जल्द ही बोलियों को आमंत्रित करेंगे और ई-बसों के लिए खरीद कार्य शुरू करेंगे। दिसंबर 2020 तक बिहार को बसें मिलेंगी। सभी इलेक्ट्रिक बसें शहर के प्रमुख मार्गों पर चलेंगी, जिनमें बेली रोड, अशोक राजपथ, दीघा, गांधी मैदान, राजेंद्र नगर, स्टेशन रोड, एयरपोर्ट रोड और फुलवारीशरीफ।”

