अब नियोजित शिक्षक बन सकते हैं प्रधानचार्य, बिहार सरकार ने लिया अहम फैसला
बिहार सरकार ने मध्य विद्यालयों में प्रिंसिपल के रिक्त पदों पर नियोजित शिक्षकों को नियुक्त प्रारंभ कर दी है। शिक्षा विभाग ने जिलों के शिक्षा और कार्यक्रम पदाधिकारियों से वैसे स्कूलों को ब्यौरा मांगा है जहां प्रिंसिपल का पद रिक्त है, और काम चलाऊ व्यवस्था के तहत नियोजित शिक्षक को यह जिम्मा दिया गया है।
दूसरी ओर विभाग ने शिक्षा मंत्री के निर्देश के में नियमावली में संशोधन शुरू कर दी है। पिछले दिनों शिक्षा मंत्री के स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में स्कूलों में पढ़ाई को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मध्य विद्यालयों में प्रिंसिपल के रिक्त पदों को भरने का फैसला किया गया था।
शिक्षा सूत्रों ने बताया कि सभी जिलों के शिक्षा और कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जुलाई के मध्य तक मध्य विद्यालयों में प्रिंसिपल के रिक्त पदों का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को मुहैया करा दें।
इधर अभी प्रावधान है कि मध्य विद्यालय में प्रिंसिपल का पद नियमित और स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक को ही दिया जा सकेगा। नियमित शिक्षक जैसे-जैसे सेवानिवृत होते जाएंगे हेडमास्टर के पद समाप्त होते जाएंगे।

