बिहार में दो दर्जन आईएस एवं आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखे पूरा लिस्ट।
बिहार में एक बार व्यापक पैमाने पर आइएएस व आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार 19 आइएएस व 5 आइपीएस इधर से उधर किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और आरक्षी अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं।
गोपालगंज व शिवहर जिले में नए डीएम तैनात कर दिए गए हैं। वहीं आठ जिलों में नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) भेजे गए हैैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेवारी सौैंपी गई है।
नए उप विकास आयुक्त की सुची इस प्रकार है:-
- बगहा के एसडीओ विजय प्रकाश मीणा को वैशाली का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- नालंदा जिला स्थित हिलसा के एसडीओ वैभव चौधरी नवादा के डीडीसी होंगे।
3.दानापुर के एसडीओ अंशुल कुमार अब औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त होंगे।
- सीतामढ़ी (सदर) के एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता को जहानाबाद का डीडीसी बनाया गया है।
- गोपालगंज (सदर) की एसडीओ वर्षा सिंह को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल के एसडीओ रवि प्रकाश अब बांका के नए उप विकास आयुक्त होंगे।
7.वैशाली स्थित महुआ अनुमंडल की एसडीओ ङ्क्षरकी पांडेय को बेगूसराय का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- मधुबनी स्थित झंझारपुर अनुमंडल के एसडीओ अंशुल अग्रवाल को भोजपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
स्थांतरित किए गए अधिकारियों की सुची इस प्रकार है:-
- ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव कंवल तनुज अब बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक होंगे।
2.योजना एवं विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव अब वित्त विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।
- पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा अब सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव होंगे।
- सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात हिमांशु कुमार अब मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर सचिव होंगे।
- निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजकुमार को निदेशक समाज कल्याण विभाग के रूप में पदस्थापित किया गया है।
- पर्यटन विभाग में अपर सचिव के रूप में पदस्थापित उदय कुमार सिंह अब अपर सचिव सामान्य प्रशासन होंगे। उनके पास ईख आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
- सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित दयानिधान पांडेय अब समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव होंगे। उनके पास निदेशक, सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
- स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात राधेश्याम साह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
पाँच आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है:-
सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। आदेश के मुताबिक एसपी वैशाली मानवजीत सिंह ढिल्लो को स्पेशल टास्क फोर्स का एसपी बनाया गया है। जबकि एसपी जमुई रहे जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को वैशाली का नया एसपी बनाया गया है। गोपालगंज में एसपी रहे राशिद जमा को गृह रक्षा वाहिनी पटना का समादेष्टा बनाया गया है। राशिद जमा के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी का पद भी रहेगा। इस पद पर पूर्व से तैनात मनोज कुमार तिवारी को गोपालगंज का एसपी बना दिया गया है। इनके साथ ही पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डॉ. इमामुल हक मेंगन को जमुई का एसपी बनाया गया है।

