न्यूज़ 18 की मदद से दुनियाभर में एक बार फ़िर बिहार का परचम लहरा…
नालंदा की रहने वाली और पटना विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा मिताली राज ने आज एक बार फिर बिहार का नाम रोशन किया है. मिताली ने दक्षिण अमेरिका (South America) की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को फतह कर भारत की पहली एकल महिला होने का गौरव हासिल किया है. इस अभियान में लगभग साढ़े 6 लाख रुपये खर्च होने थे, लेकिन साधारण परिवार की होने के कारण उनके लिए इतने पैसे जुटाना मुश्किल भरा काम था.
उनकी यह परेशानी मिताली के दोस्तों के जरिए न्यूज़ 18 को पता चला. न्यूज़ 18 बिहार ने मिताली के सपने और इसकी परेशानी को मुहिम के तौर पर चलाया. इस दौरान जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव और पटना विश्वविद्यालय ने भी 50-50 हजार रुपये की मदद दी.
अपने इस अभियान के लिए जाते समय न्यूज़ 18 से बात करते हुए मिताली ने शुक्रिया कहते हुए बताया था कि न्यूज़ 18 के खबर दिखाने के बाद काफी मदद मिली है. आपको बता दें कि मिताली इससे पहले किलिमंजारो पर्वत को भी फतह कर चुकी हैं.

