1 जून से हर राज्य में एक जैसा राशन कार्ड होगा: रामविलास पासवान

भारत के केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संचरण मंत्री रामबिलास पासवान की बड़ी घोषणा, कहा कि, भारत के हर राज्य में वन नेशन वन कार्ड को 1 जून से लागू कर दिया जाएगा। जानिए इसमें आपको क्या करना है…

यह होने वाला है वन नेशन वन कार्ड(One Nation One Card) में
One Nation one card के तहत हर राज्य में राशन कार्ड एक जैसा होगा, रामविलास पासवान ने बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में हुए मीडिया के साथ बैठक में यह घोषणा की।

वे आगे कहते है कि, “इस कार्ड के आने का लाभ यह होगा कि देश के किसी भी हिस्से में राशन कार्डधारी अपने कार्ड से राशन ले सकते हैं। 16 राज्य में इस योजना की शुरुआत की जा चुकी है। उत्तर भारत मे इस योजना को लागू करने में कुछ परेशानी आ रही है। बिहार, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में अभी काम शुरू नहीं हुआ है। बिहार में 44 हजार से अधिक कार्ड रद्द किए गए हैं।”

आपको यह करना है
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यह साफ कर दिया कि किसी भी नागरिक को अलग से कोई भी कार्ड नहीं बनाना पड़ेगा इसके लिए। आप किसी भी तरह की अफवाह में ना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *