देश में गेहूं क्रांति लाएगा आपका बिहार, गेहूं की इतनी उपज हुई कि देश में 3rd स्थान पर पहुंचने वाला है, कुछ इस तरह

जी हां आपने सही सुना बिहार लाएगा भारत में गेहूं क्रांति, बिहार ने इतना गेहूं पैदावार किया कि पूरा देश चौंक उठा। अब बस कुछ वर्षों का इंतेज़ार है जब बिहार देश भर में सीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा गेहूं पैदावार में, ऐसा मानना है कुछ जानकारों का।

इस वजह से हो रही है बंपर पैदावार
सबसे बड़ा वजह है समय पे बीज बोना और अच्छी मॉनसून कि बारिश। कृषि विभाग के वैज्ञानिक इस बार उम्मीद लगा रहे है की, इस बार की फसल इतनी अच्छी होगी की बिहार से आगे केवल गुजरात और हरियाणा ही होगा। यानी कि पूरे देश में तीसरा स्थान बिहार को मिलेगा।

पहले इतना होता था और अब इतना
बिहार में वर्ष 2018-19 में 2922 किलो प्रति हेक्टेयर उपज होती थी, मगर इस बार 3330 किलो प्रति हेक्टेर होने की उम्मीद है। वर्ष 2018-19 में बिहार के कुल 2105957 हेक्टेयर में 6153606 मैट्रिक टन गेहूं की उपज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *