तेजस्वी निकलेंगे बिहार में बेरोजगारी यात्रा पर, इस दिन होगी शुरुवात, जानिए क्या नया बयान दिया है इन्होंने

देशभर में बेरोजगारी बढ़ रही है और बिहार इसका केंद्र बनता जा रहा है यह बात कही है तेजस्वी यादव ने। यादव जी ने इसके अलावा यह दावा किया है कि, बेरोजगारी बढ़ने का कारण नीतीश सरकार है जिन्होंने अपना एक झलक इस बार के सिपाही भर्ती में भी दिखा दिया।

निकलेंगे बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर
नौजवानों से वादा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि, राजद के हाथ को मजबूत बनाएंगे तो वह बेरोजगारी दूर करेंगे। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में हुए बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलेंगे।

सरकार पर कसा शिकंजा
कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह जो कि वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था, उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 15 साल के शासन के बाद साफ हवा और पानी की याद आई है। मानव शृंखला को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीर क्यों नहीं जारी कर रही। वहीं सीएए और एनपीआर को लेकर भी केन्द्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।”
समारोह के अंत में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की गई सरकार से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *