सुशील मोदी: गया, बोधगया, राजगीर और नवादा तक गंगा का पानी पहुंचाया जायेगा, NPR पर दिया बयान
बलिया में सुशील कुमार मोदी जी ने कर दिया बड़ा ऐलान, मौका था “गंगा यात्रा” का शुभारंभ, सुशील मोदी जी ने बिहार के 4 बड़े इलाकों को गंगा के पानी से पेय जल की आपूर्ति करेगी। विस्तार से जाने…
सुशील मोदी का बड़ा बयान
मोदी जी ने कहा कि, “बिहार सरकार की दो हजार 836 करोड़ की लागत से 190 किमी पाइप लाइन के जरिये पेयजल का प्रबंध चार प्रमुख शहरों में कराने की योजना है। इसके तहत गया, बोधगया और राजगीर के बाद दूसरे चरण में नवादा तक गंगा का पानी पाइपलाइन से पहुंचाया जायेगा। जून, 2021 तक इस परियोजना के पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।”
जाने NPR पर क्या कहा सुशील मोदी जी ने
ट्वीट कर NPR का विरोध कर रहे लोगो पर बरसे सुशील मोदी जी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि, “सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून के बाद जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर भी रोक लगाने से इन्कार कर दिया। जो लोग इन मुद्दों पर प्रदर्शन कर देश को लगातार गुमराह कर रहे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की बात मान कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।”
राजद को भी घेरा
सुशील मोदी जी ने राजद कि घेरते हुए कहा कि, “जिनके माता-पिता के राज में लाखों लोगों को बेरोजगारी के चलते बिहार में अपना गांव-घर छोड़ कर रोजी-रोटी कमाने के लिए पंजाब, दिल्ली, मुंबई और गुजरात तक पलायन करना पड़ा, वे बताएं कि राज्य में 15 साल तक विकास ठप क्यों पड़ा रहा। जिन्होंने कभी बेरोजगारी नहीं झेली और जो बिना किसी वैध रोजगार के करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गये, उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत करना चाहिए। राजद के पास बड़ी लकीर खींचने का हुनर नहीं, केवल दूसरों की लकीर मिटाने की तिकड़मबाजी बची है।”

