दरभंगा एयरपोर्ट का आगया स्टेटस अपडेट, केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने जारी किया रिपोर्ट।
दरभंगा एयरपोर्ट का मसला बिल्कुल अच्छे दिन की तरह हो चुका है, पता नहीं कब आएगा पर आने कि उम्मीद पुरजोर है बाधाओं की लिस्ट बढ़ती जा रही है पर समाधान एक भी नजर नहीं आ रहे हैं।

कभी सरकार के कार्य में देरी तो कभी मौसम की मेहरबानी। कभी रनवे की तैयारी मे विलंब तो कभी अलकतरा मिलने में कटौती। अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी की दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर फाइटर प्लेन भी उतर सकते हैं। लेकिन फिलहाल यात्रियों के लिए प्लेन ही उतरने लायक रनवे बन जाए तो वह ही काफी होगा ।
बिहार मैं एक कहावत बहुत प्रचलित है कि गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है बिल्कुल यही बात हो गई है इस एयरपोर्ट के विषय में भी।
आपको बता दे कि दरभंगा एयरपोर्ट का कार्य पूरी तरह से संपन्न तभी होगा जब बिहार सरकार इसके लिए 31 एकड़ जमीन खरीदे कर देगी।
दरभंगा को एयरपोर्ट दिलाने में लड़ाई “श्रेय और शक्ति” के बीच चल रही है। सत्ताधारी लोग इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और कुछ लोग श्रेय लेने के लिए एयरपोर्ट के निर्माण हेतु कई जगह से अर्जी लेने मे लगे है।

आपको बता दे कि संजय झा ने ट्वीट कर जानकारी दि है कि 30 जून को उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह से मुलाकात की दरभंगा एयरपोर्ट के बनने में जो देरी हो रही है उससे अवगत कराया। बिटुमिन के अभाव के कारण रनवे स्ट्रेंथनिंग में देरी की बात कही गई है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के चेयरमैन से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए प्राथमिकता से बिटुमिन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। इसके लिए सहमति भी प्रदान की गई है, और कहा कि जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट का निमार्ण कार्य संपन्न हो जाएगा।


