अब बिहार के कलाकारों के आएंगे अच्छे दिन, अब बिहार में भी होगा फ़िल्म सिटी
बिहार में कलाकारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अौर उन्हें अागे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने राजगीर के नीमा गाँव के पास 20 एकड़ जगह में फिल्म सिटी निर्माण करने का फैसला लिया है। कार्य को तेजी से बढ़ाते हुए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है अौर बाहरी भागों में चारदिवारों का निमार्ण कराया जा रहा है।
संस्कृति व युवा विभाग ने फिल्म सिटी को PPP मॉडल के अंतर्गत बनाने के लिए सारे बिहार कलाकार जो बाहर काम करते है उनसे मदद लेगी।
फिल्म सिटी के निमार्ण से पहले एक समारोह का अायोजन किया जाएगा एवं उसमें सारे बिहारी कलाकारों से फिल्म सिटी के विषय पर चर्चा होगी।

फिल्म सिटी मे सभी अत्याधुनिक सुविधाओं को सम्मलित किया जाएगा। ,इसमें आर्ट गैलरी, लीमशन, शूटिंग थियेटर, स्टूडियो फैसिलिटी, टोटल प्रोजेक्टर, डिजिटल कैमरा, अत्याधुनिक सुव्यवस्थित लैब, फिल्म स्क्रीनिंग लैब, ग्रीन स्क्रीन स्टूडियो, डिजिटल प्रोजेक्टर, थियेटर इत्यादि तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से ये फिल्म स्टूडियो भरा हुआ होगा।
जल्द बिहार मे फिल्म पॉलिसी भी तैयार होगी। इसको लेकर जुलाई के शुरू में मंत्री बैठक भी करेंगे। फिल्म पॉलिसी को लेकर बड़े निर्देशकों से राय माँगी गई है एवं बहुतों ने राय दी भी अौर इस पर सहमति भी जताई है।

