मानव श्रृंखला में आज इतिहास दर्ज करेगा बिहार…


जल-जीवन-हरियाली मिशन के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत आज बिहार इतिहास लिखने जा रहा है.  दिन के साढ़े 11 बजे से आधे घंटे तक पूरे प्रदेश में करीब सवा चार करोड़ से अधिक लोग मानव श्रृंखला बनाएंगे.


पूरे प्रदेश में करीब 16, 500 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में होगा. यहां  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी हिस्सा लेंगे.

बता दें कि इसके पहले बिहार ने 2017 में नशा मुक्ति (शराबबंदी) अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व की सबसे लंबी 11292 किमी मानव श्रृंखला बनाई थी जो एक रिकॉर्ड था.

अपने इस रिकॉर्ड को बिहार ने 2018 में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ 13, 654 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर तोड़ा था. एक बार फिर 16 हजार किमी से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.इस बार की मानव श्रृंखला के लिए हेलीकाॅप्टर से फोटोग्राफी जा रही है जिसे  गिनिज विश्व रिकार्ड को भेजने की तैयारी है.. इसके चलते रविवार को सभी सरकारी दफ्तर खोले गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *