मिथिला हुआ गौरवान्वित, अब दिल्ली के स्कूलों मे होगी मैथिली कि पढाई, मैथिली के शिक्षकों को मिलेगा रोजगार।
दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा है कि राज्य के सभी स्कूलों में मैथिली, भाषा के रूप में पढ़ाई होगी।
मैथिली भोजपुरी अकादमी कार्यालय के बाद पत्रकार से बात करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की की दिल्ली में आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए मैथिली अब एक वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी।
दिल्ली सरकार के इस निर्णय से अब मैथिली शिक्षकों की बहाली भी होगी साथ ही आपको बता दें कि देश का दूसरा राज्य होगा जहां मैथिली एक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी। इस निर्णय ने मैथिली में रोजगार के लिए नए दरवाजे खोल दिए।
श्री सिसोदिया ने यह जानकारी दिल्ली से ट्वीट करके दी है साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली सरकार आईएस एवं अन्य सिविल परीक्षा में भी मैथिली को एक भाषा के तौर पर सम्मिलित करेगी एवं कोचिंग संस्थानो में मैथिली कि पढ़ाई जल्द शुरू करवायेगी।

अंत मे उन्होने कहा कि अब संविधान मे भोजपुरी को अपनी जगह दिलाने के लिए लड़ाई तेज करेंगे। मैथिली अौर भोजपुरी भाषा के लिए अब तक कोई भी पुरस्कार नहीं है।
इन दोनो भाषाओं के लिए कुल 12 पुरस्कार दिए जायेंगे।
लोगो कि भागीदारी के लिए सरकार इस साल मैथिली- भोजपुरी उत्सव का अायोजन दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध जगह कनौट पैलेस मे करेगी। यह पुरे पाँच दिन तक चलेगी एवं मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष नीरज पाठक भी वहाँ उपस्थित रहेंगे।

