सीएम नीतीश का आदेश आज सभी सरकारी दफ्तरों में शराब नहीं पीने का लेंगे शपथ, वो भी लिखित में।

सीएम नीतीश कुमार ने 12 जून की बैठक में निर्देश दिया था कि सभी कर्मियों से शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई जाए। साथ ही वे शपथ पत्र भरकर कर दें कि वे आजीवन शराब नहीं पियेंगे।सीएम के आदेश के बाद 29 जुलाई यानी आज बिहार के सभी सरकारी दफ्तरों में शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सभी कर्मी शपथ पत्र भर कर  देंगे कि वे शराब नहीं पीयेंगे ,साथ ही अगर शराब पीते पकड़े गए तो दंड के  भागी होंगे।

सरकार की तरफ से आदेश जारी होने के बाद सभी सरकारी दफ्तरों में सरकारी कर्मी सुबह 11 बजे शराब नहीं पीने की शपथ लेंगे।साथ हीं शपथ पत्र भरकर कार्यालय के प्रधान को सौंपेंगे।

इस संबंध में उत्पाद आयुक्त ने सभी डीएम,कमिश्नर एवं विभागाध्यक्ष को पहले हीं पत्र भेज चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *