लालू के सबसे करीबी आरजेडी के सबसे पुराने और दिग्गज नेता आज जदयू में होगये शामिल।

राजनीति के गलियों में कब क्या होगा कोई नही जानता आज बिहार की राजनीति में ऐसा ही तूफान आया होगा लालू यादव के सबसे करीबी और आरजेडी के सबसे बड़े चेहरा राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने आखिरकार जदयू के हो गए।

आज अभी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष उन्होंने सदस्यता ग्रहण की.आज ही शाम 6:00 बजे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर नए घर में प्रवेश करेंगे. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी से ही 2020 की तैयारी के लिए कमर कश रहे है।

सदस्यता दिलाते जदयू नेता

अली अशरफ फातमी बिहार के राजनीति और खाश कर लालू परिवार में बहुत अहमियत रखते थे, लालू सरकार के समय मंत्री पद भी उन्हें मिल और अपने क्षेत्र के अलावा मुस्लिम समुदाय में खूब पकड़ भी है, शायद इसलिए भी इन्हें जदयू ने अपने खेमे में लाये है।

बताया जाता है लालू यादव के जेल जाने के बाद आरजेडी में पुराने नेताओं को वो पूछ नही मिलती जो लालू यादव दिया करते थे ।
युवा सोच के तेजस्वी यादव ने कमान तो संभाल लिया है, लेकिन अपने नेताओं और परिवार के लोगो को संभाल नही पा रहे है।
आये दिन आरजेडी में खटपट होता रहा है,
अली अशरफ फातमी को लोकसभा सीट नही मिलने के वजह से वो नाराज भी चल रहे थे।

अब उन्होंने अपना पाला ही बदल लिया है, किसी नेता के लिए 20 साल से भी ज्यादा अपने पार्टी को समय देने के बाद दल बदलने के पीछे कोई बड़ा कारण को दर्शाता है,
खैर ये राजनीति है कुछ भी संभव है, आपको बता दे इनके पुत्र अभी भी आरजेडी के केवटी (मधुबनी) से विधायक है।
अब देखना ये है कि ये आरजेडी को कितना नुकसान और जदयू को कितना फायदा पहुँचाते है, अब पूरा ध्यान 2020 के चुनाव की ओर जाता है और अभी से राजनीति में बवंडर आरहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *