सुशील मोदी के वायरल हो रहे तस्वीर पे जानिए लालू यादव ने क्या कहा।
बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच पटना के राजेंद्र नगर में स्थित अपने घर में परिवार के साथ तीन दिन से फंसे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।

अब डिप्टी सीएम तो बच गए लेकिन पटना में हर कोई इतना किस्मत वाला नहीं कि सरकार उन्हें बचाने आए। बताया जा रहा है कि इस बीच उसी इलाके में अपने घर में फंसीं लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी मदद की गूहार लगाइ।
और इसी बीच लालू यादव ने ट्विट कर टिप्पणी की है-
“विपक्ष को गाली देकर बिहार मे इतना बिकासे कर दिए है कि सुशील अपने और नितीश के 15 बरस के विकास के साथ सड़क पर खड़ा है”

सही कहा है किसी ने की राजनीति के गंदे खेल से कोई नहीं बच पाया है, ये ऐसा दल दल है कि जितना आप निकलना चाहोगे उतना फसते चले जाओगे।

