2 बच्चों की माँ ने किया बीपीएससी(BPSC) एग्जाम पास, यह खबर पढ़ कर आपको भी होगा गर्व।
घर बच्चे संभालने के साथ साथ जहानाबाद की खुशबू ने बीपीएससी एग्जाम को पास कर के मिसाल कायम किया है। महिला शक्तिकरण की ये एक प्रतीक बन गई है।
खुशबू देवी के बारे में जाने।
खुशबू देवी एक साधारण घर गृहस्ती सम्हालने वाली महिला थी, इनके पति भारतीय सेना के रिटायर्ड अफसर है, 2 बच्चो की माँ और पूरे घर की जिम्मेदरियों से उपर उभर कर बीपीएससी एग्जाम को पास किया। खुशबू देवी के 340वीं रैंक लाने पर इन्हें श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी के तौर पर नौकरी दी गई है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया तथा खास कर अपने ससुर को दिया जिनसे वह प्रेना प्राप्त करती थी।
कैसे की तैयारी और किन कठिनाइयों का किया सामना।
केवल बीपीएससी (BPSC) एग्जाम पास करना ही अपने आप में एक महान कार्य है और इन्होंने ये सब घर सम्हालते हुए किया।, पति के पेंशन से होता था पूरी पढ़ाई का खर्चा ।
2007 में उनकी शादी के बाद उनके पति ने खुशबू देवी को इंटर तथा बाकी सारे उच्च शिक्षा दिलवाई। बच्चो का भी इसमें काफी बड़ा योगदान रहा, बच्चे माँ की हर संभव मदद किया करते थे, ताकि उनकी माँ पढ़ने के लिए पर्याप्त समय बचा सके।
Input news18

