किस वजह से कन्हैया कुमार ने तेजस्वी यादव से मिलाया हाथ, जांनिये वजह।


जेएनयू (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार ने बिहार को बचाने के लिए महागठबंधन की जरूरत को बताया महत्पूर्ण। कन्हैया सिंह का कहना है कि, लोकसभा चुनाव के दौरान जो महागठबंधन था वह सिर्फ दिखावे के लिए था अब तो कोई नहीं दिखता, और जब अगला चुनाव आएगा तो वह फिर से जुड़ जाएंगे केवल वोट पाने के लिए।

आखिर क्या हैं कन्हैया के इरादे?

कन्हैया सिंह का मुख्य उद्देश है कि ऐसा महागठबंधन बनाया जाए जो केवल चुनाव के वक्त ही नहीं बल्कि चुनाव के बाद भी लोगों की सेवा करने के लिए एकजुट रहें। मीडिया ने कन्हैया से पूछा कि क्या आप तेजस्वी यादव कब नेता मानते हैं? इसपर उन्होंने बोला, “हमारे लिए किसी व्यक्ति को नेता मानने को लेकर कोई समस्या नहीं है”।

बीजेपी पर भी लगाया निशाना…

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, “आज सत्ता में बैठे लोग संघीय ढांचे को तोडऩे और जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं और प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए आज इंसान की सोच को भी रद्दी का ढेर बना कर राजनीति को भी विकल्पहीन कर दिया है।” इससे सीधे तौर पे ये पता लगता है कि इस बार बिहार के चुनाव में कन्हैया से ही वह व्यक्ति बनेंगे जो इस बार महागठबंधन को एक नई दिशा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *