चुनाव के वक्त बीेजेपी अध्यक्ष के टिप्पणी से बैकफुट पर आयी बीजेपी, जाने पुरी खबर विस्तार से।

बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर आज मतदान शुरू हो चुका है, साथ ही कई जगह ईवीएम(EVM) मशीन की गरबारी की बात सामने आरही है,साथ ही बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष पे आचार संहिता तोड़ने की बात सामने आई है।

दरअसल, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चुनाव प्रचार के कुछ ऐसा बोल गए, जिसके कारण जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। किशनगंज में वो अपने पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को वहां गए थे।

 जायसवाल ने पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह के समर्थन में किशनगंज शहर के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी अपने स्टाफ को पांच-पांच सौ रुपये (चंदा) देकर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र में मौजूद रहने को कहें और अपने प्रत्याशी को अपने पक्ष में वोट डलवाएं। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग अन्य जगहों के लोगों का वोटर लिस्ट में नाम चढ़वाएं हैं, और फ़र्ज़ी है तो कृपया कर उनका भी वोट ज्यादा से ज्यादा करवाए। ताकी बीजेपी का वोट परसेंट ज्यादा से ज्यादा बढ़े।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का इस तरह के मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही ज़िला प्रशासन ने उनके और प्रत्याशी के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *