पटना को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, डीजल ऑटो को सीएनजी(CNG) में बदलने के लिए सभी को सब्सिडी मिलेगी।

कुछ दिन पहले खबर थी कि, पटना शहर की हवा काफी जहरीली हो गई है और इसी के तहत इसी से बचाने के लिए बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है। सभी ऑटो रिक्शा चालकों को सब्सिडी मिलेगी जो अपने वाहन को डीजल से सीएनजी बनाना चाहते हैं इसके लिए सरकार जल्द ही परिवहन विभाग से आवेदन मांगेगी।

इस योजना का नाम है, “बिहार स्वच्छ ईंधन योजना”। इस योजना पर बुधवार को कैबिनेट की मुहर लगी। परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया है कि, पटना शहर में पुराने डीजल से चलने वाले तीन पहियों वाहन के कारण पटना शहर में काफी प्रदूषण फैल रहा है और ऐसी से लड़ने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

आने वाले 31 जनवरी 2021 से पटना नगर निगम तथा 31 मार्च 2021 से दानापुर, खगौल एवं फुलवारी शरीफ नगर परिषद में डीजल चालित ऑटो का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बिहार स्वच्छ इंधन योजना करीब 2 साल के लिए चला जाएगा और इसमें करीब ₹300000000(30 करोड़ रुपयों) की लागत आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *