दुष्कर्म कर रहे युवक को लोगो ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में आयदिन रेप कि घटनाएं बढ़ रही है और साथ ही लोगो के झुंड बनाकर कानून कि हाथ में लेने की घटनाएं भी बढ़ रही है। ऐसा ही एक खबर बिहार से आया है, खबर बिहार के मधुबनी जिले से है, जहां एक दबंग ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिर क्या लोगो ने उसे धर दबोचा और ऐसा हाल किया कि उसकी सूरत तक देखने लायक नहीं बची। जानिए पूरी घटना…

जिस दबंग ने युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की उसकी पत्नी एक मुखिया है मधुबनी के गांव की। युवती के साथ दुष्कर्म करते वक़्त युवती ने जोर जोर से शोर मचाया जिससे आसपास के कुछ गांव वाले जमा हो गए, फिर क्या था इतनी बड़ी भीर को देखकर और भी लोग वहां जुटे। इसके बाद आरोपी को रस्सी से बांधकर खूब कुटा गया। यह सारी घटना मधुबनी में आने वाले मधेपुर थाना इलाके का है।

युवती का बयान लिया गया फिर उस दबंग पर FIR दर्ज किया गया। FIR दर्ज करते वक़्त युवती ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि, ” वह भीठ भगवानपुर हाट से देर शाम घर लौट रही थी कि इसी बीच खोर मदनपुर गांव स्थित पंचायत भवन के निकट मुखिया के पति रामेश्वर दास एवं मो. अकबर ने उसे जबरन पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए और बचाया।” दबंग को मारने पीटने का वीडियो भी हुआ काफी वायरल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *