बिहार के इस जगह से हुआ 55 किलो सोना चोरी
पुलिस ने 23 नवम्बर को मुथूट फाइनेंस से दिन दहाड़े जिन बदमाशों ने 55किलो सोना चोरी किया उनके मास्टरमाइंड को कर लिया है गिरफ्तार। इस बार 3किलो और 90 ग्राम सोना के साथ पकड़ में आया है बदमाश। बदमाश को पकड़ते वक़्त वह जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड से बाल सुधार गृह जाने के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों को हथियार दिखाकर भाग खड़ा हुआ था।
इस शुक्रवार एसपी जगुनाथ रेड्डी ने मीडिया से बात चीत के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान साझा किया, “लूट के बाद तिरहुत आईजी के नेतृत्व में गठित टीम लूट का सोना और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।” आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन आखिर कार वह पकड़ में आ ही गया बिदुपुर के गोखुला के पास। आरोपी को पकड़ने के बाद पूछताछ में चोरी हुए सोने के बारे में जानकारी हासिल की गई। यह सारी घटना बिहार के हाजीपुर जिले का है, जहां की पुलिस को पूरा बिहार सलाम करता है बदमाशों को इतनी जल्दी पकड़ने के लिए।
इसके आगे एसपी ने मीडिया से पूरी घटना साझा कि, उनका कहना था कि, ” अपराधी 6 तारीख को अनवरपुर चौक के पास से अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों को चाख्मा दे कर फराफ हो गया जिसके बाद उन लोगो ने लगातार कई सारे अपराधों को अंजाम दिया, जिसमे 55किलो सोना चोरी भी शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर अं बदमाशों को आखिर पकड़ ही लिया”।

