पप्पू यादव का एक्सपायर लाईसेंस ट्रैक्टर चलाना पड़ा महँगा, कटा चालान जाने खबर विस्तार से

बिहार में पूर्व सांसद पप्पू यादव गुरुवार की सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों में कचरे की सफाई कर रहे थे। गोला रोड सहित अन्य इलाकों में ट्रैक्टर और जेसीबी से कूड़ा उठाने के बाद पप्पू दीघा-आशियाना रोड पहुंचे जहां भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वे कचरा लेकर एक मंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे थे। इधर, पुलिस का कहना था कि कूड़ा उठाने का काम नगर निगम का है। काफी देर तक पूर्व सांसद पप्पू यादव और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। उन्होंने जिस लाइसेंस को पुलिस के सामने पेश किया, वह दिल्ली से बना था और 2017 में ही एक्सपायर हो चुका था।

लिहाजा पुलिस ने पूर्व सांसद पर नये मोटर वेकिल अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का चालान काटा। उन्होंने उसी जगह चालान की राशि जमा कर दी।

पप्पू यादव ने यह आरोप लगाया कि उन्हें जान-बूझकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने रोका। वे कचरा उठा रहे थे। पप्पू ने कहा कि नगर निगम कचरा नहीं उठा रहा। ऐसे में आम लोगों को परेशानी हो रही है।पप्पू का आरोप है कि उन पर यातायात नियम तोड़ने का हवाला देकर जुर्माना करने वाले पुलिस वालों में कइयों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके बावजूद उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *