आंगनबाड़ी सेविकाओं से हुए धोखे का हुआ खुलासा

सितंबर 2019 में बहाल की गई आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं से उनके कागजात सत्यापन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के दरभंगा स्थित रीजनल ऑफिस में 10-10 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं।

इस रीजनल ऑफिस में दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिले में बहाल की गईं 1323 आंगनबाड़ी सेविकाओं और 1392 सहायिकाओं के कागजात सत्यापन के लिए आए हैं। और सभी से 10 हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इस हिसाब से बीएसईबी के रीजनल ऑफिस में 2 करोड़ 71 लाख 50 हजार रुपए की काली कमाई का अनुमान है।

मधुबनी, समस्तीपुर और दरभंगा जिले में 2019 में बहाल की गई हैं 1323 सेविका और 1392 सहायिका, जिन्हें कागजात सत्यापन के बाद ही मानदेय मिलता है

सोचिए, अगर एक कैंडिडेट से कागजात सत्यापन के एवज में 10 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं तो ये काली कमाई इतनी होगी…

2715 कुल कैंडिडेट X 10000‌‌/-प्रति से वसूली = 2 करोड़ 71 लाख 50 हजार रुपए की काली कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *