NRC पर बीजेपी चाणक्य अमित शाह का पहला बयान
NRC और CAB बिल के हिंसक प्रदर्शन के बाद बीजेपी के नेता और भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने मीडिया के समक्ष कल रात यानी की17 दिसंबर को पहली बार आमने सामने का सवाल लिया। इसी सभा में अमित शाह जी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि “बीजेपी (BJP) सरकार भारत को केवल हिंदू राष्ट्र नहीं मानती”। सभा में आगे क्या हुआ जानने के लिए नीचे पढ़े:
क्या सोचते है अमित शाह जी (CAB/NRC/CAA) के बारे में
मीडिया द्वारा क्या बनारसी और सी के बारे में सवाल पूछने के बाद गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने साफ शब्दों में कहा कि, “हम यह बिल वापस नहीं लेंगे किसी भी हाल में।” जब मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या आप हिन्दू राष्ट्र में अब भी विश्वास रखते है? तो अमित साह जी ने स्पष्ट सब्दो में कहा कि, “बीजेपी भारतीय संविधान का अक्षर और भाव से अनुसरण करती है। देश और सरकार का एक ही धर्म हो सकता है – संविधान। ”
सभा में आगे सवाल पूछा गया कि आप बहुत तेजी से बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा कि, “तेजी कहां से, 70 साल हो गए कुछ भी नहीं हुआ, अभी तो मौका है सब कुछ करने का”। कांग्रेस ने 70 साल राज किया और देश को डूबा डाला ऐसा कहना है अमित शाह जी का। जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वह NRC/CAA लागू नहीं करेंगे, उनके ऊपर अमित साह जी ने कहा कि, “NRC एक केंद्र सरकार का नियम है, किसी के कहने से वह लागू नहीं होगा ऐसा नहीं है, यह पूरे देश में लागू होने जा रहा है और हमने इतना बड़ा फैसला लिया है तो उन राज्यों के लिए भी कुछ ना कुछ जरूर सोचा होगा ।”

