दुनिया भर में रेड अलर्ट, चीन के वायरस ने लिया 800 लोगो को चपेट में, जाने बचने के उपाय, सरकार ने लिए यह कदम

एक नए तरह के वायरस ने चीन में अब तक ले लिए है 26 प्राण, पहचाने गए इस वायरस का नाम है कोरोनावायरस, चीन के साथ साथ यह अब कई अन्य देशों में पहुंच गया हैं। भारत में भी इसके लिए सरकार ने लोगो को आगाह किया है। पूरे दुनिया भर में अब तक 800 से भी जायदा लोग इससे प्रभावित है।

बिहार वासियों को भी है खतरा
यह वायरस संक्रमित व्यक्ति को शारीरिक रूप से छूने या संपर्क में आने से फैल सकता है, जिस वजह से यह भारत और बिहार तक भी आ सकता है। सूत्रों के हवाले से हमें मिली खबर के मुताबिक यह वायरस नेपाल तक आ चुका है। नेपाल के काठमांडू में नेपाल का पहला संक्रमण सामने आया है। नेपाल अब 6th देश बन गया है जिसमें संक्रमण पाया गया है। बिहार नेपाल से बिल्कुल सटा हुआ राज्य है और इसमें संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है।

भारत और बिहार सरकार ने अब तक यह कदम उठाए है
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोचीन के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर कोरोनावायरस के लक्षणों के लिए 60 उड़ानों से 12,828 यात्रियों की जांच की गई है। इसके अलावा भारत सरकार ने लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिहार के गया में चीन से आते है हजारों की संख्या में सैलानी, इसको ध्यान में सकते हुए बिहार सरकार ने दिशा-निर्देश जाकी किए हैं। बुद्धा सर्किट में चीन से आने वाले सैलानियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रेस रिलीज में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी गाइडालाइन को साझा करते हुए, इस रोग से संबंधित समीक्षा, निगरानी, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने हवाईअड्डों पर थर्मल स्कैनिंग शुरू करने के आदेश दिए। अब तक भारत में इस वायरस से प्रभावित कोई भी नहीं पाया गया है।

क्या है यह corona virus, इसके लक्षण जाने
कोरोना एक ऐसा वायरस है जिसका लक्षण सामान्य सर्दी जैसे श्वसन संबंधी बीमारी, निमोनिया और ब्रोंकाइटिस। सामान्य सर्दी खासी के लक्षण भी कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है।

इससे बचाव के उपाय
वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक इससे बचने के उपाय कुछ इस तरह है:

  1. साबुन और पानी से हाथों को साफ करें रखे।
  2. छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह ढंक लें।
  3. किसी को अगर सर्दी या फ्लू हो जाए तो उनसे सीधे संपर्क से बचें।
  4. खाने से पहले मांस, मछली और अंडे को अच्छी तरह से पकाएं।
  5. जंगली जानवरों के संपर्क से बचें।

2 thoughts on “दुनिया भर में रेड अलर्ट, चीन के वायरस ने लिया 800 लोगो को चपेट में, जाने बचने के उपाय, सरकार ने लिए यह कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *