बरौनी थर्मल पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू, हर महीने 250 मेगा वाट बिजली के उत्पादन

बरौनी से बिहार के लिए अच्छी खबर यह है कि, बरौनी बिजलीघर बनकर तैयार है और इसमें गुरुवार को 250 मेगा वाट बिजली उत्पादन हुई है। अभी इस प्लांट को लगातार 72 घंटे के लिए चलाया जाएगा जिसमें सरकार यह उम्मीद कर रही है कि यह लगातार 72 घंटों में 250 मेगावाट बिजली उत्पादन करता रहेगा।

अगर यह ट्रायल सफल रहा तो इस प्लांट को सरकार से मान्यता मिल जाएगी और बिहार को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। इस प्लांट को पहले भी एक बार ट्रायल पर लाया गया था, लेकिन उस वक्त कुछ ना कुछ तकनीकी खामियों के कारण हर बार ट्रायल कैंसिल करना पड़ा। यह प्लांट से पहले कभी 250 मेगावाट बिजली पैदा नहीं कर पाया सफलतापूर्वक। गुरुवार को इस प्लांट ने फूल लोड प्राप्त कर सभी को चौंका दिया।

जानिए बिजली घर के बारे में

साल 2005 से पहले बरौनी बिजली घर केवल 100 मेगावाट बिजली पैदा कर पाता था। लेकिन साल 2005 के बाद यह पूरी तरह ठप पड़ गया। सरकार ने निर्णय लिया कि इसे विस्तार करके 110 मेगावाट बिजली पैदा करवाई जाए। इसके साथ साथ सरकार ने भी फैसला लिया था कि बरौनी बिजली घर के साथ-साथ एक नहीं कई बनाई जाएगी। जो करीब 250 मेगावाट बिजली उत्पादन कर सके जो कि अब बनकर तैयार है और अधिकारियों की मानें तो इसी महीने से बिहार वासियों को इस बिजलीघर से बिजली मिलने लगेगी। बिजली घर की सारी जिम्मेदारी एनटीपीसी (NTPC) को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *