कार लोन के नाम पे चल रहा था धंधा, करोड़ो का घोटाला आया सामने।

कार लोन के नाम पे बैंको में हुआ करोड़ों का घोटाला, पूरी खबर पढ़े…

खबर आ रही है बिहार के पूरी से जहां लोगो को तो नहीं मगर फर्जी कंपनियों को आराम से लोन मिल जाता है। यूको बैंक की यह खबर है, कई करोड़ के इस घोटाले में कई बड़े बैंक अफसर शक के घेरे में है, पुरी थाने की पुलिस की जांच में जुटी है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

फरवरी महीने में कार्लो ऑटोमोबाइल्स के नाम पर फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर करोड़ों रुपयों का कार लोन ठगा। यूको बैंक के फुलवारीशरीफ ब्रांच में जीवछ कुमार ने कार्लो के नाम से खाता चालू किया था। इसी खाते की मदद से यह घोटाला किया गया। जीवछ कुमार का नाम और पता दोनों ही फर्जी निकले और अभी उसकी पुलिस खोज में है। इतने बड़ा बैंक खाता खुलने के बावजूद किसी बैंक अधिकारी ने जीवछ कुमार के बारे में पता लगाने की कोशिश तक नहीं की।

जानिए किसके मिलीभगत से हुआ ये घोटाला…

शातिर बदमाशों ने सबसे पहले यूको बैंक में ऑटोमोबाइल्स शोरूम के नाम पर खाता खुलवाया। इसके बाद अलग-अलग बैंकों में कार लोन के लिए आवेदन दिया, लोन मिलते ही बैंक की मिलीभगत से डिमांड ड्राफ्ट डीलर यानी कार शोरूम को न देकर सीधे ठगो को दे दी जाती थी। ठग उसे कार शोरूम के नाम पर खोले गये फर्जी खाते में डालकर रुपये व्हाइट कर लेते थे। ई.एम.आई ना मिलने पे प्ता चला इस घोटाले के बारे में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *