क्या अंतरराष्ट्री ट्रेड फेयर में बिहार और झारखंड को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा? इस बार कैसी होगी ट्रेड फेयर?

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहे 39वा अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर (व्यापारिक मेला) में इस बार बिहार और झारखंड होने हा रहे है स्पेशल राज्य। नवंबर 14 से 27 तक होने वाला है यह मेला।

जानिए ट्रेड फेयर के बारे में…

हर वर्ष भारत में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष खुद एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे और उनके साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री। इस मेले का पूरा आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (इटपो) हर वर्ष करती है।

इस बार व्यापार मेले में क्या खास बात है?

इस बार व्यापार मेले में बिहार झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिला है और साथ ही अफगानिस्तान को भागीदारी देश का दर्जा। साथ ही साउथ कोरिया को केन्द्रित देश का सम्मान मिला है। इन देशों के अलावा आस्ट्रेलिया, बहरीन, भूटान, चीन, मिस्र, हांग कांग, ईरान सहित कई देशों की बरी बरी कंपनियां मेले में शामिल होंगी।

प्रगति मैदान में निर्माण कार्य जारी रहने के कारण मेला स्थल छोटा रहेगा, प्रदर्शनी का आयोजन हॉल नंबर 7 से 12 और 12 ए और प्रदर्शनी स्थल के पांच बड़े हैंगरों में किया जाएगा। इस वर्ष व्यापारी मेले का थीम रहेगा, ” कारोबार सुगमता “।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *