बाल बजट पेश करने वाला बिहार बना तीसरा राज्य, बच्चों पर किए जाएंगे 20889 करोड़ रुपए खर्च…

आने वाले बजट में जो कि साल 2020-21 मैं पेश किया जाएगा, उस में इस बार बाल बजट का भी जिक्र रहेगा। देश में बिहार अब तीसरा राज्य होने जा रहा है जो अपने बिल में बाल बजट जोड़ने वाला है। इसके लिए राज्य में 20889 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है।

बिहार में एसपीओ भी तैयार किया जाएगा और इस काम में बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो पहली बार ऐसा करने जा रहा है। इस बात की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बाल बजट को लेकर हुए बैठक में मीडिया को दी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य बच्चों की विकास और उनके पालन-पोषण को लेकर चिंतित है। सरकार ने वित्त विभाग, आद्री और यूनिसेफ की मदद से तैयार एसओपी को इस बाल बजट के सही इस्तेमाल के लिए गठित किया है। बिहार से पहले असम और केरल ने इस बजट कि सुरूवात की थी।

बाल बजट की सबसे ज्यादा खपत 2 विभागों में होगी पहला है समाज कल्याण और दूसरा है स्वास्थ्य विभाग। इस बार के बाल बजट में 16 विभाग शामिल किए गए हैं इससे पहले केवल 8 विभागों में को जोड़कर बाल बजट बनाया जाता था था। बाल बजट को मुख्य बजट का ही हिस्सा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *