नीतीश कुमार करने हा रहे है अफसरों कि संपत्ति की जांच, एक पैसा भी नाजायज हुआ तो काम से जाएंगे
बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश सरकार ने फैसला किया है कि बिहार सरकार के अंतर्गत काम कर रहे सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना पड़ेगा। इस अचानक से आए फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण है भ्रष्टाचार रोकना। बिहार में आए दिन रिश्वत लेने की खबरें अखबारों में भरी पड़ी रहती है, जो कि लगता है इस बार भी सरकार के आंखों से गुजरी है।
किन अफसरों को कब तक देना होगा अपनी संपत्ति का ब्यौरा
बिहार राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने वाले आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा अधिकारियों से लेकर सभी छोटे बड़े अफसरों को देना होगा अपनी संपत्ति का ब्योरा। इस काम के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी 2020 रखा गया है। इस आदेश कि जानकारी राज्य सरकार ने पत्र लिख कर मंगलवार को दी थी।
अफसर यहां सौंप सकते है सारी जानकारी 15 से पहले
15 फरबरी 2020 को जब अधिकारी सरी जानकारी सरकार तक पहुंचा देंगे तो, 31 मार्च 2020 को इन सभी जानकारी को पेपर के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। अब बात है कि अफसर यह जानकारी कहां जमा करेंगे?
जमा करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के अफसरों को अपने घोषणा की एक प्रति सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में जा कर सारी जानकारी देनी है।

