बिहार में भाजपा की अध्यक्षता करेगा नया चेहरा
भाजपा की प्रदेश इकाई में इन दिनों पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर नये अध्यक्ष को लेकर तेज कहासुनी है। करीब एक महीने तक चले सदस्यता अभियान के हाल में समाप्त होने के बाद अब संगठन चुनाव होने वाले हैं, जिसमें पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक नये अध्यक्ष का चयन होना है। 15 दिसंबर कर बाद राज्य को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है।
वैसे तो कई नामों के कयास लग रहे हैं, लेकिन अब तक अध्यक्ष के फ्रेम में बैठने वाले सबसे उपयुक्त व्यक्ति नहीं मिला है। अापको बता दे की तमाम पेंचिदगियों के बीच यह तय हो गया है कि नये अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला होगा। यह तय है कि नये साल में प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व करने वाला कोई नया चेहरा ही होगा, जिसे चुनाव और वोट बैंक को ध्यान में रखकर चुना जायेगा।
सबसे दिलचस्प बात ये है की सिर्फ बिहार में ही प्रदेश अध्यक्ष के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी यह पद दोहरे प्रभार में चल रहा है। जबकि यूपी, कर्नाटक में प्रदेश अध्यक्ष को दूसरा बड़ा दायित्व मिलने के बाद तुरंत नये नेतृत्व करने वाले का चयन हो चुका है।

