बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीतीश कुमार का चेहरे का इस्तेमाल कर लड़ेगी…
बिहार में होने वाले विधासभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बीजेपी की तरफ से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल करने की बात पर लगाई मुहर।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को पटना में हुए कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा कि, ” बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी।” बीजेपी और जदयू के बीच अनबन के कारण लोगों के बीच यह सवाल हमेशा से उठता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी किस बलबूते पर बिहार राज्य में लड़ेगी। लेकिन इस बात को लेकर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कई बार सफाई दी है कि बीजेपी नीतीश कुमार के साथ ही रहेगी।
मीडिया से बातचीत के वक़्त शाहनवाज हुसैन ने राफेल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में जोर-शोर से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रफेल को लेकर गलत विवाद देने के लिए मोर्चा खोलेंगे। मीडिया ने शहनवाज हुसैन से सवाल पूछा कि, जदयू को केंद्र सरकार में जगह क्यों नहीं मिली? इस बात पर सहनावज हुसैन का कहना है कि, “इन सभी चीजों के बारे में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करने के लिए पूरी तरह सक्षम है, इस बात पर मेरा कुछ कहना गलत होगा”।

