NIOS से प्राप्त डीएलएड कि मान्यता हुई रद्द, हाहाकार मचा बिहार के शिक्षकों में।
बिहार में डिग्री बिकने और फर्जी डिग्री मिलने की कहानी पुरानी है। लेकिन समय के साथ लोगो में बुद्धि और हुनर के साथ आगे बढ़ने का जज़्बा तेजी से घर कर रहा है।
क्या है वजह?
जानकारी के अनुसार बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। बता दें कि N.I.O.S से डीएलएड करने वाले बिहार के शिक्षक को शिक्षा विभाग ने जोर का झटका दिया है। एनआईओएस को केन्द्र सरकार ने ऐसे शिक्षकों के लिए डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजुकेशन ( D.el.ed ) कोर्स कराने का निर्देश दिया। बता दें कि N.C.T.E से मान्यता प्राप्त इस विशेष कोर्स को संसद से पारित कराया गया। जहां देश भर से लगभग 13 लाख सर्विस टीचरों ने एनआईओएस से डीएलएड पूरा किया। मालूम हो कि इसमें सबसे ज्यादा बिहार के करीब ढ़ाई लाख शिक्षक शामिल है।
साथ ही शिक्षा विभाग के निर्देश से डीएलएड पास किए गये शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बिहार शिक्षा विभाग इस कोर्स को मान्यता देने से इंकार कर रहा है। वहीं अगर नियोजन के लिए अगर अभ्यर्थी आवेदन भी करते हैं तो स्क्रुटनी में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले का रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

