नगर विकाश आवास में विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, इन जरूरी तारीखों को ध्यान में रखे
बिहार के नगर विकास आवास विभाग में चल रही है बंपर भर्ती, कुल 893 पदों पर होगी भर्ती। दरअसल बिहार के नगर विकास आवास विभाग में काम करने वाले स्टाफ की भारी किल्लत हो गई है, हर काम में इस कारन से देरी हो रही है। कुछ काम तो अब तक शुरू तक नहीं हुई इसी वजह से इस बंपर भर्ती की शुरुआत की गई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़े…
अहम तारीख
कुल 893 पदों के लिए अब तक 32 हजार आवेदन आ चुके है। मगर दिक्कत की बात यह है कि इन 32 हजार आवेदनों में अधिकतम गलतियों से भरा है। इस वजह से अपने आवेदन की समीक्षा करने और उसके सुधार करने के लिए सरकार ने 8 जनवरी 2020 तक की तारीख दी है। आवेदक अपनी लॉगिन आईडी पासवर्ड के साथ 8 जनवरी के रात 12:00 बजे तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
नगर विकास आवास विभाग कि अपने कामों के अलावा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चालू की गई तीन बड़ी-बड़ी योजनाओं का पूरा भार पड़ रहा है। इस वजह से आप उम्मीद लगा सकते है कि अगर नौकरी लग गई तो विभिन्न पदो पर काम करना होगा।

