दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर बिहार के निवासी ने लगाया मुकदमा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध बिहार के हाजीपुर में मुकदमा दायर किया गया है। हाजीपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के कोर्ट में दायर परिवाद में उनके खिलाफ बिहार के खिलाफ टिप्पणी कर देश की एकता-अखंडता एवं लोकशांति को भंग करने की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।
जानिए किसने किया ये केस?
यह मुकदमा वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के अलीपुर मुकुंद भदवास गांव निवासी छोटेलाल राय के पुत्र नीतीश कुमार ने दायर किया है। इसमें उन्होंने दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के भूमि पूजन समारोह के दौरान केजरीवाल की बिहारी प्रवासियों को लेकर टिप्पणी को आधार बनाया गया है।
अरबिंद केजरीवाल ने हाल में ये बयान दिया था।
अपनी टिप्पणी में केजरीवाल ने कहा था बिहारी 500 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन से दिल्ली आते हैं और पांच लाख का इलाज मुफ्त में करवा कर चले जाते हैं। अपने देश के लोग हैं, इसलिए सबका इलाज होना चाहिए। पर दिल्ली की भी अपनी क्षमता है। यह देश भर का कैसे इलाज करेगी? इसलिए पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार जरूरी है।

