सरकारी स्कूलों के मिड डे मील में आया बदलाव, यह जोड़ा गया है
बिहार के सरकारी स्कूलों में दोपहर के वक़्त बच्चो को दिए जाने वाले खाने (Mid Day Meal) में किए गए है कुछ अहम बदलाव। अब बच्चो को खाने के साथ दूध देने की तैयारी की जा रही है। कहां और कब मिलेगा जानने के लिए आगे पढ़े..
यहां से होगी शुरुवात दूध देने की
इस काम कि शुरुवात 1 फरवरी 2020 से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से की जाएगी, मुजफ्फरपुर के अंदर आने वाले एईएस प्रभावित पांच प्रखंडों के 1.60 लाख बच्चों को सबसे पहले यह लाभ मिलेगा।
इतना दूध इस दिन मिलेगा
पायलट प्रोजेक्ट के तहत होने वाले इस काम के तहत हर बच्चे को 150ml दूध दिया जाएगा मिड डे मील के साथ। फिलहाल सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बच्चों को शुरुआत में सप्ताह में 1 दिन दूध मिलेगा जिसको आगामी काल में बढ़ाकर 2 दिन किया जाएगा। इस दूध की आपूर्ति कॉम्फेड कंपनी करेगी।
अभी मिल रहे मिड डे मील की सूची
- सोमवार: चावल, मिश्रित दाल और हरी सब्जी।
- मंगलवार : जीरा चावल, सोयाबीन आलू की सब्जी।
- बुधवार : हरी सब्जी युक्त सब्जी, चोखा, मौसमी फल या अंडा।
- गुरुवार : चावल, मिश्रित दाल व हरी सब्जी।
- शुक्रवार : पुलाव काबुली चना या लाल चना का छोला व हरा सलाद और अंडा।
- शनिवार : हरी सब्जी युक्त खिचड़ी, चोखा, केला या मौसमी फल।

