देश के खिलाफ भड़काऊ भाषण देना पर गया भारी, देशद्रोह का लगा इल्जाम, जानिए इसके बयान, और बिहार से क्या नता था

खबर है भारत की राजधानी दिल्ली से जहां के शाहीन बाग़ में हुए CAA-NRC के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान विरोध के नाम पर देश को तोड़ने की बात कही गई, वो भी साधारण केवल बयान बाजी नहीं बल्कि पूरे प्लान के साथ, कि किस तरह तोड़ सकते है भारत को पूरी तरह। विस्तार से जाने…

किसने क्या कहा जाने
दिल्ली के शाहीन बाग़ से जेएनयू के छात्र शरजील इमाम (Sharjeel Imam) ने कहा कि, “हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।”

शरजील इमाम पर हुआ मुकदमा
शरजील इमाम के इस देशद्रोही भाषण के बाद भी सरकार चुप कैसे बैठती, सरकार के सहनशीलता का फायदा लेकर कोई कुछ भी बोल यह कैसे संभव है, इस लिए शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124A, 153A , 153B, 505, Sub section 2 में मामला दर्ज किया गया है। अलीगढ़ और असम दोनों जगह अलग अलग केस दर्ज हुए है शरजील इमाम के खिलाफ।

बिहार के पैतृक घर में हुआ छापामारी
जहानाबाद एसपी मनीष कुमार के मुताबिक, शरजील इमाम के बिहार में स्तिथ काको जो कि जहानाबाद जिले में पड़ता है, वहां बने पैतृक आवास पर छापेमारी हुई, इसमें वह तो नहीं मिला मगर 3 लोगो को गिरफ्तार के पूछताछ किया गया जिसे बाद में छोर दिया गया। इसके अलावा शरजील इमाम के तीन रिश्तेदारों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *