नागरिकता बिल पर जदयू कि पूरी सहमति, बीजेपी से फिर हाथ मिलाया नीतीश कुमार ने
सोमवार को नागरिकता बिल पर संसद भवन में चर्चा और चुनाव के दौरान कई पार्टियां और नेताओ ने इसका खुला विरोध किया जैसे कि कांग्रेस और ओवैसी जैसे लोग। लेकिन फिर भी भारी मतो से इस बिल का स्वागत किया गया है निचली सांसद में।
इसी बीच बीजेपी (BJP) का समर्थन करते हुए बिल के पक्ष में वोट देते हुए जदयू ने अपना इरादा साफ कर दिया। जदयू पूरी तरह से इस बिल का स्वागत करती है। बिल पर चर्चा के दौरान जदयू के सांसद ललन सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी। ललन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि, ” हम इस बिल का समर्थन करते हैं । अगर पाक में सताए गए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाती है तो यह सही बात है । यह बिल धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है।”
जदयू के इस समर्थन से राज्यसभा में जदयू के 6 सदस्यों का भाजपा को साथ मिलेगा। अमित शाह के चानक्यनिती के अलावा इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी हाथ था। नीतीश कुमार ने ही इस बिल पर पार्टी की राय बनाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी थी। इसी बीच अमित साह ने एक इंटरव्यू में कहा कि देश के 130 करोड़ आवादी इस बिल के साथ है और इसे कोई नहीं रोक सकता।

