बिहार में प्रचंड ठंड, 10 के नीचे गिरा पारा, सैकड़ों ट्रेन व उड़ान रद्द

बिहार के विभिन्न जिलों में ठंड इतनी पड़ी है कि मनी लोगों के शरीर जम जाएंगे। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में रात में तापमान 2-3°c तक गिर जाता है। भले ही दिन में थोड़ी धूप के दर्शन से लोगो को उम्मीद होती है ठंड कम होने का मगर 4 बजते ही फिर ठंड घिर आती है।

इसी प्रचंड ठंड के कारण हाल ही में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था और बिहार की ओर आने वाले सभी ट्रेने देरी से चल रही थी। बिहार में ऐसी प्रचंड ठंड होने का कारण है हिमालय पर्वत के नजदीक बसे होने, बिहार राज्य ना तो किसी समुद्र के पास है ना ही रेगिस्तान, बिहार तो स्वयं हिमालय के नजदीक है जो कि शित कि परिभाषा है।

सफर पर असर

पटना हवाई अड्डे से पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक विमान के उड़ान में देरी दर्ज की गई। 10 फ्लाइटें रद्द की गई, जबकि 2 डायवर्ट व एक ग्राउंडेड हुई। हर दिन उड़ान भरने वाली 41 जोड़ी विमानों में लगभग आधे विलंब से चल रहे है।बिहार में भयंकर कुहासे को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पहले ही 12 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 19 जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में एक से तीन दिन तक रद्द कर दिया गया है।

ठंड से मरीजों का हाल बेहाल


बिहार में इस बार ठंड पड़ते ही अस्पतालों में ब्रेन हेमरेज, सर्दी, खासी, फ्लू की दवाइयों की किल्लत पड़ी है। लोग बिहार प्रशासन को कोस रहे हैं दवाइयां नहीं उपलब्ध कराने के लिए। मौसम विभाग का कहना है कि यह तो कुछ भी नहीं ठंड तो और आगे आने वाली है। अभी अधिकतम तापमान 15 डिग्री तो न्यूनतम तापमान दो 3 डिग्री तक जा रहा है जो कि भविष्य में और भी ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *