गंगा रिवर फ्रंट बनेगा पटना का पहचान 50 करोड़ की लागत से बनेगा ये प्रोजेक्ट: मेयर

पटना को खूबसूरत बनाने की बात नयी नहीं है. गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर को खूबसूरत बनाने की योजना है ये सुचना पटना के मेयर ने दिया है.की पटना के 16 घाटों को नए और अत्याधुनिक बल्ब और लाइट से सजाया जायेगा.


उन्होंने बताया की पटना नगर निगम और फ्रांस की कंपनी “ईडीएफ” के बिच समझौता होना तय है. इन सभी 16 घाटों को खास थीम पर सजाया जायेगा. इस खास तरह के सजावट के लिए माइक्रो एलईडी चिप की मदद से सजाया और बल्ब लगाया जाएगा.
आपको बताते चले की इस लाइट के मदद से घाटों के चारो तरफ सजाया जाना है, लाइट के वजह से सभी घाटों की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही सभी घाट पाथवे थीम की अनुसार भी दिखेगी, घाटों पे मौजूद गुम्बजों,लैंप पोस्ट साथ ही सीढ़ियों को भी लाइट के मदद से सजाया जायेगा और जलने पे यह लेजर लाइट जैसा अनुभव देगा.

पटना के मेयर ने बताया रिवर फ्रंट पटना की पहचान बनेगा साथ ही घाटों की लाइटिंग सैलानियों को काफी लुभायेंगी, इस पुरे योजना में 50 करोड़ लागत की संभावना है और 30 लाख एलईडी का प्रयोग किया जायेगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *