कचरा बनने जा रहा है पैसा कमाने का नया जरिया, लोगो को मिलेगी बंपर रोजगारी इस तरह
प्रधानमंत्री मोदी जी की उम्मीदों से भरपूर “स्वच्छ भारत अभियान” का पहला चरण पूरा हो गया है। पहला चरण था लोगो के बीच स्वछता के प्रति जागरूकता फैलाना। इसके बाद दूसरे चरण में पैसों की बारिश होने वाली है, लोगो को रोजगार मिलेगा देश भर में…. अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े…
दूसरे चरण की तैयारी
पहले चरण को मार्च 2020 तक ख़तम कर दूसरे चरण की शुरुवात करेगी सरकार अप्रैल 2020 से। दूसरे चरण की कार्यकाल सीमा होगी 2020-25 तक। केंद्र सरकार ने सभी राज्यो को इसका प्रस्ताव भेजा है, और साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सरा प्लान समझाया गया है।
यह सब होगा दूसरे चरण में
पहले चरण में केवल घर घर जा कर कचरा जमा किया जाता था मगर अब दूसरे चरण में इस कचरे को जमा करने के बाद इसे छाट कर रिसाइकिल किया जाएगा जिसे इसको दुबारा इस्तेमाल में लाया जा सके। इसके लिए प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह कि रिसाइकिल प्लांट बनवाया जाएगा जिससे बंपर रोजगार मिलेगा। इसके अलावा गंदे पानी की भी रीसाइक्लिंग कि जाएगी, इसके लिए भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा हर राज्य में।

