गैस सिलेंडर के दाम में हुआ इजाफा, जाने कितना बढ़ा दाम और दाम कम होने के क्या आसार है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और नेचुरल गैस के बढ़ते दामों को सरकार काफी दिनों से रोकने की कोशिश में है मगर बढ़ते दामों को रोकना इतना आसान नहीं जिस वजह से घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाना पड़ा है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 19 रू बढ़ा है जो कि नए वर्ष में आम लोगों के जेब पर जरूर असर करेगा।
सरकार वर्ष में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है मगर उसमें भी कोई एक राशि नहीं बल्कि राशि को कम जायदा किया जाता है। सब्सिडी मिलने से लोगो को कुछ राहत तो जरूर मिलेगा मगर असली सवाल है मूल दाम में वृद्धि कब तक रुकेगी।
असल में ईरान से जब से तेल और अन्य जरूरी गैसो का आयात बन्द हुआ है अमेरिका के कारण तब से सरकार तेल हो या पेट्रोल या डीजल इनकी कीमत पर लगाम लगाने में असमर्थ रहा है। विमान में डालने वाले तेल का भी बढ़ा दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रही दामों में वृद्धि का यह भी शिकार बन गया। हालांकि, जानकारों की माने तो अभी हाल में गैस सिलेंडर के दामों मी कमी आने के कोई आसार नहीं दिख रहे है।

