एकबार फिर ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप, ट्रैन से सफर कर रहे है तो जान लीजिए
बिहार में पिछले 48 घंटो से ही रही मूसलाधार बारिश का असर अब रेल सेवाओ पर भी दिखने लगा है। जहा एक ओर खबर लिखे जाने तक दरभंगा-समस्तीपुर रेल मार्ग पर परिचालन ठप है, वही आज आरा-सासाराम रेलखंड पर तीन जोड़ी ट्रेनो को 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है ।
बारिश के कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर किशनपुर व रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के बीच बागमती नदी पर बने पुल संख्या 12 के पास कटाव हो गया है। इस कारण रेल मार्ग बाधित है। शुक्रवार को हुई बारिश में पुल के समीप मिट्टी के बहाव हो गया है। बता दे की इस मार्ग पर दर्जनों लम्बी दूरी की ट्रेनों का परिचालन होता है । जिसके बंद हो जाने यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा ।
उधर, भारी बारिश के कारण आरा-सासाराम रेलखंड पर पानी चढ़ गया है। इस कारण तीन ट्रेनों का परिचालन रद किया गया है। इनमें आरा-वाराणसी, पटना-सासाराम और आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके पहले शुक्रवार को ट्रेनों को धीमी गति से पार कराया गया।

