यात्रा के दौरान अगर घर में चोरी हो जाए तो ऐसा कर आप रेलवे से ले सकते है मुआवजा
जी हां आपने सही सुना, रेलवे ने एक नई स्कीम सुरु कि है जिसमें आप कुछ चुनिंदा ट्रेनों में सफर से पहले बीमा लेकर सफर कर सकते है। बीमा लेने से अगर आपके घर यात्रा करते वक़्त चोरी या किसी तरह की बाहरी कारणों से आपके घर को नुकसान पहुंचा तो उसका पैसा रेलवे देगी।
जानिए किन ट्रेनों में है यह सुविधा
रेलवे की ओर से यह एक अजीबोगरीब कदम है जो कि कुछ के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है मगर यह शुरुवाती चरण है जिस वजह से इस स्कीम को केवल अब तक एक ट्रेन में लागू किया जाएगा। लागू किए जाने वाले ट्रेन का नाम है तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express)। तेजस एक्सप्रेस में प्राइवेट सिक्योरटी गार्ड की भी तैनाती की जाएगी।
जानिए इस बीमा के बारे में
इस बीमा में आपको 1 पैसा का भी प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा, आईआरसीटीसी(IRCTC) ने इस बात की घोषणा की है। आईआरसीटीसी(IRCTC) ने लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस (Liberty General Insurance) के साथ मिलकर इस बीमा को बनाया है। यह बीमा सेवा केवल तेजस एक्सप्रेस में होगा जो कि लखनऊ से दिल्ली तक जाती है।

