हर जगह बना देंगे खादी पार्क: बिहार उद्योग मंत्री, जनता को ठगने की कोशिश है या सच, जाने…
बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने वर्ष 2019 की पूरे लेखा-जोखा में दी यह जानकारी… कहा बिहार के हर जिले में बनवाएंगे खादी पार्क। बिहार में कृषि और औद्योगिक विकास के लिए सरकारी योजनाओं का करने जा रही है शुरुआत।
मीडिया से बातचीत के बाद उद्योग मंत्री श्याम रजक ने बताया कि सरकार अभी बहुत सारी योजनाओं को जनता के बीच लाएगी जो कि बिहार में कृषि और औद्योगिक व्यापार को बढ़ावा देगी। आगे उन्होंने कहा कि, पहले किसी भी तरह के औद्योगिक काम शुरू करने से के लिए जमीन कम पड़ जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि उद्योग विभाग के पास अभी 2442 एकड़ जमीन अलग-अलग जिलों में खाली पड़ी हैं। जो 7 बंद पड़े चीनी मिलों से मिली है, सरकार की यह जमीन उद्योग लगाने के काम आएगी।
हाल ही में पटना में खोले गए खादी पार्क के बारे में पूछे जाने पर मंत्री जी ने कहा कि पूरे बिहार में ऐसे खादी पार्क खोले जाएंगे। इनमें से पहले राज्य का नाम मुजफ्फरपुर बताया गया है जहां पर लेदर पार्क खोला जाएगा, जिसके लिए अब तक 10 एकड़ जमीन को चिन्हित भी किया जा चुका है।

