पटना: हवा के बाद अब पानी, पीने लायक नहीं है पटना का पानी…
केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने देशभर के 21 बड़े बड़े शहरों की पानी के सैंपल की जांच करवाई। जिसमें पटना की शामिल है।पटना के पानी के सैंपल में बहुत सारे जगह पर खड़ा पानी पाया गया है, इतना खराब कि ये पीने लायक भी नहीं है।
हवा में प्रदूषण की मार झेल रहे पटना में अब पानी की समस्या भी गहरी तेजी ला रही है। लोगों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया करवाने में सरकार फेल रही। रामविलास पासवान द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में पाया गया है कि देश भर में 17 राजधानियां से है जहां पानी पीने लायक नहीं है जैसे दिल्ली। सिर्फ चार ही ऐसे राजधानी शहर है जहां पानी पीने लायक पाया गया है जिसमें से एक मुंबई भी है।
पहले चरण में केवल 21 शहरों का के पानी का जांच किया गया है, इसके बाद स्मार्ट सिटी के पानी का जांच होगा और फिर शहरों के पानी की जांच होगी। रामविलास पासवान ने अपने बयान में कहा कि वह 2024 तक सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचा कर ही रहेंगे। पटना शहर के पानी के जांच में पानी में जिंक, आर्सेनिक, फ्लोराइड व लोहा जैसे तत्व तमाशा में पाए गए हैं।

