बिहार विधान परिषद के पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई।

बिहार विधान परिषद में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कुल समूह डी के 136 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इनके लिए अंतिम तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गई है। 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि- 20 सितंबर, 2019

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 11 अक्टूबर, 2019

शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि- 11 अक्टूबर 2019

आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी के लिए- 200 / –
एससी / एसटी / महिलाओं के लिए- 50 / –

आवेदन शुल्क का ऐसे करें आवेदन-
उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://www.biharvidhanparishad.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 20.09.2019 से 11.10.2019 तक कर सकते हैं।

नौकरी करने का स्थान: बिहार
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा।

शैक्षिक योग्यता-
उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

आयु सीमा (01.01.2019 को)-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Source amarujala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *