आज बिहार में होने जा रहा है साक्षरता परीक्षा, 5 लाख महिलाएं लेंगी हिस्सा…

आज बिहार में करीब 5.5 लाख महिलाएं देने जा रही है साक्षरता परीक्षा और पास करने वालों को मिलेगा NIOS की तरफ से सर्टीफिकेट। परीक्षा में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का वर्ष 15 से 35 वर्ष के बीच में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जाने वाली साक्षरता योजना के तहत दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा जातियों के महिलाओं ने नया नया अच्छा ज्ञान प्राप्त किया है। इसी ज्ञान की परीक्षा अब NIOS द्वारा ली जा रही है।

NIOS द्वारा जो सर्टिफिकेट इन्हे मिलने वाला है परीक्षा में सफल होने के बाद वह, कक्षा 3 और कक्षा 5 के बराबर होगा। जो इन महिलाओं के आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए काफी महत्वपर्ण होने वाला है। जनशिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक रमेश चन्द्रा से हमारी बात के बाद खबर मिली की राज्य के सभी 38 जिलों से कुल 5. 5 लाख महिलाएं इस परीक्षा मैं आज 24 नवंबर को शामिल होने जा रही है।

आज यह परीक्षा कुल 2 पालियों में होने वाली है जो कि सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच पूर्ण की जाएगी। इस परीक्षा को संचालित करने की कार्यभार डीपीओ को मिला है। लेकिन इसकी सीधी मॉनिटरिंग जनशिक्षा निदेशालय के मुख्यालय से किया जाएगा। इन सभी 38 जिलों में से गया जिले से सबसे अधिक महिलाएं बढ़-चढ़कर इस परीक्षा में शामिल होने जा रही है, उनकी कुल संख्या है 45000।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *