केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में सबसे बड़ा आधार सेवा केंद्र का उद्धघाटन किया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज बिहार राज्य की राजधानी पटना में आधुनि​क सुविधाओं से सम्पन्न आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस आधार सेवा केंद्र पर आम आदमी की सहूलियत के लिए कई तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. देशभर के हर एक शहर में आधार सेवा केंद्र के माध्यम में आम आदमी अपना आधार अपडेट (Aadhaar Updation)  करा सकता है। अगर आपको भी अपने आधार में कोई डेटा अपडेट कराना है तो इसके लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसके बाद आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार में अपडेट करा सकते हैं. आज हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रह हैं।

अपने सुविधानुसार चुन सकते हैं समय-UIDAI द्वारा इस सुविधा के बाद अब आप भी घर बैठे चुटकियों में आधार अपडेशन के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए अब आपको घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। UIDAI द्वारा संचालित इन आधार सेवा केंद्र पर आप अपने सहूलियत के हिसाब समय चुन सकते हैं. UIDAI द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र फिलहाल दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, चेन्नई, विजयवाड़ा, हिसार और चंडीगढ़ जैसे शहरों में है।

 इसके लिए आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इस वेबसाइट का पता https://uidai.gov.in

आधार कार्ड पर खराब फोटो से न हों मायूस, अपडेट करने का ये है आसान तरीका

 इसके बाद आपको अपना शहर चुनना होगा, जहां आप अप्वाइंटमेंट चाहते हैं।

 इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर पूछा जाएगा. मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा।

 इस ओटीपी के डालने के बाद आपको आधार नंबर, नाम, भाषा और आधार केंद्र चुनना होगा।

 इतना करने के बाद आप जो उेट चुनेंगे, आप उसका स्टेटस देख सकेंगे। बताते चलें कि आधार अपडेशन की यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होगा। UIDAI इस साल के आखिर तक 53 शहरों में कुल 114 आधार सेवा केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

 इससे पहले UIDAI ने ट्वीट कर उन दस्तावेजों की लिस्ट जारी की थी जिसकी जरूरत आधार कार्ड अपडे कराने के लिए दिखाना पड़ सकता है।

 UIDAI के मुताबित आधार कार्ड के आवेदकों को नामांकन के लिए जन्म इत्यदि से संबंधित जानकारी के साथ-साथ बायोमेट्रीक, फिंगर प्रिंट और आइरिस और उसके साथ-साथ फोटो देना जरूरी है।

आधार कार्ड के लिए नामांकन के लिए आवेदक को नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भी देनी होगी. UIDAI की वेबसाइट – uidai.gov.in के अनुसार, इन विवरणों को आधार केंद्र पर जाकर अपडेट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *