मोदी सरकार का ऐलान, सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, 5 करोड़ किसानों को मिलेगा पेंशन,जानिए बिस्तार से।
आखिरकार मोदी सरकार ने किसानों पर अपना ध्यान केंद्रीत कर नए फैसले लिए, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों को पेंशन देने कि योजना का आगाज दिल्ली से करेंगे। योजना का लाभ देश के 5 करोड़ किसानों को मिलने की उम्मीद है।
इसके अंतर्गत देश भर के 18 से 40 साल तक के किसान आवेदन कर सकेंगे। ल योजना से जुड़ने के लिए किसानों को मासिक 100 रुपये का योगदान देना होगा. यह रकम उम्र बढ़ने के हिसाब से बढ़ती है. इसके बाद स्कीम में 60 साल से ऊपर के किसानों को 3000 रुपये तक प्रति माह पेंशन मिलेगी, और अगर किसान मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 50 फीसदी रकम का भुगतान मिलता रहेगा। यानी उसे 1500 रुपये मिल सकते हैं।
अपको बता दे कि अंतरिम बजट में किसानों के लिए सम्मान निधि का ऐलान किया गया था। इसके तहत किसानों को 6 हजार रुपये सालान दिए जाने की बात कही गई। इसके अलावा 1 से 5 साल तक के लिए बिना किसी ब्याज के किसान क्रेडिट कार्ड लोन दिए जाएंगे। लोन की राशि 1 लाख रुपये तक की होगी।

